KKR कोलकाता ने जीता 10 साल बाद आईपीएल फाइनल केकेआर में खुशी की लहर।

SHARE:

दिनाक:26/05/2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। कोलकाता की टीम इस लीग में तीसरी बार चैंपियन बनी है। टीम ने 10 साल बाद खिताब जीता है। पिछली बार कोलकाता 2014 में चैंपियन बनी थी।

चेपॉक मैदान पर रविवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता ने 114 रन का टारगेट 10.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।

वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 3 विकेट चटकाए।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

वेंकटेश की 24 बॉल पर फिफ्टी

कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 24 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई।

7 मिनट पहले

कोलकाता का स्कोर 100 रन पार

114 रन का टारगेट चेज कर रही कोलकाता ने 9 ओवर में 106 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवर की 5वीं बॉल पर गुरबाज 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहबाज ने LBW किया।

26 मिनट पहले

पावरप्ले में कोलकाता का स्कोर 72/1

114 रन चेज कर रही कोलकाता ने तेज शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर फिफ्टी के करीब पहुंच चुके हैं। वे गुरबाज के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप।

29 मिनट पहले

5 ओवर में कोलकाता का स्कोर 50 पार कोलकाता ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कमिंस की पहली बॉल पर चौका जमाने के बाद गुरबाज ने टीम को 50 रन तक पहुंचाया।

41 मिनट पहले

भुवी के ओवर से 20 रन आए, वेंकटेश ने लगातार तीन बाउंड्री जमाई

पारी का तीसरा ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने 20 रन खर्च कर दिए। वेंकटेश अय्यर ने भुवी की शुरुआती तीन बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री जमाई। उन्होंने पहली बॉल पर चौका, दूसरी पर छक्का और तीसरे पर छक्का जमाया। इस ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 37/1 रहा।

47 मिनट पहले

11 रन पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा नरेन आउट।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट। सोर्स ऑफ़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Leave a Comment

Read More