वह जिसके सहारे खड़ी होती है उसी को खत्म करने का करती है काम, कांग्रेस परजीवी पार्टी: जेपी नड्‌डा

SHARE:

Lucknow News. उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक यूपी की राजधानी लखनऊ में जारी है. मीटिंग में सीएम योगी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज माैजूद हैं. जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है. वह जिसके सहारे खड़ी होती है उसी को खत्म करने का काम करती है. जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी. हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है. यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है.

Leave a Comment

Read More