सावधान… WHO की चेतावनी, अलर्ट मोड पर का स्वास्थ्य अमला, हेल्‍पलाइन नंबर जारी ’मंकी पॉक्स मचाएगा तबाही!’

SHARE:

लखनऊ: कई देशों में मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में भी संक्रमण की आशंका जताई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सभी एयरपोर्ट पर जांच के निर्देश दिए हैं. बता दें कि डिप्‍टी सीएम और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंकी पॉक्‍स को लेकर राज्‍य के प्रवेश वाले स्‍थानों पर स्‍क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ के केजीएमयू में सैंपल की जांच होगी. वहीं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किया है.

Leave a Comment

Read More