22 हजार से अधिक पर जुर्माना, दिल्ली में पेट्रोल पंप पर ही कट रहे प्रदूषण के चालान

SHARE:

ई दिल्ली: वाहन के प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र की वैधता खत्म हो चुकी है तो सावधान हो जाइए. 25 पेट्रोल पंप पर ईंधन लेते समय परिवहन विभाग के कैमरे ऐसे वाहनों के चालान काट रहे हैं. वर्तमान में इस तरह के करीब 22 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं. दिल्ली परिवहन विभाग ने पूर्व में मॉडल टाउन, भजनपुरा समेत कुल 4 पेट्रोल पंप पर कैमरे लगाकर ऐसे वाहनों की पहचान शुरू की थी. इसके सफल प्रयोग के बाद दिल्ली सरकार ने बीते मार्च में कैमरे से चालान करने के लिए इसे वाहन सॉफ्टवेयर (पंजीकृत वाहनों का डाटा बैंक) के साथ लिंक कर दिया था.

Leave a Comment

Read More