Hapur news दो बाइक सवारों की हुई भिड़ंत में 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम।

SHARE:

दिनांक:13/01/2025

रिपोर्ट by :गुलफाम सैफी संवाददाता

Hapur news दो बाइक सवारों की हुई भिड़ंत में 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम।

हापुड़ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुर रजवाहे की पटरी के निकट हुई। दो बाइक सवारो की भिड़ंत में 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में मचा कोहराम। 

आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नूरपुर निवासी रहमान 55 वर्ष से अपनी बाइक से बनखंडा जा रहा था। जैसे ही वह भडनपुर रजवाहे की पटरी के निकट पहुंचा। तभी आमने-सामने से बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि दो बाइक स्वरों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में घायल रहमान को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक रहमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More