दिनांक:22/01/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़
शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025) के मध्य मनाया जा रहा है। इस कम में सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दिनांक 23.01.2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे कक्षा 8 से 12 तक के समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रृंखला में सम्मिलित कराते हुए सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया जाना है। उक्त मानव श्रृंखला में सड़क सुरक्षा के समस्त स्टेक होल्डर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, एन०जी०ओ०, स्वयंसेवी सस्थाओं, समाजिक संगठनों, एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है।

इस सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है। जनपद के सभी सस्थाओं से अपील है अधिकाधिक संस्था में मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करें।


हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




