उत्तर प्रदेश उन्नाव: बिजली विभाग की बदहाली अब जनता पर बोझ लगने लगी है, पिछले दस सालों से पुराने जर्जर तारों के सहारे चल रहा है विद्युत विभाग की व्यवस्था।

SHARE:

दिनांक:23/07/2025

रिपोर्ट by नाज आलम 

जनपद उन्नाव यूपी 

उत्तर प्रदेश उन्नाव: बिजली विभाग की बदहाली अब जनता पर बोझ लगने लगी है, पिछले दस सालों से पुराने जर्जर तारों के सहारे चल रहा है विद्युत विभाग की व्यवस्था।

मियागंज पॉवर हाउस का बिजली सकंट आज क नहीं दसियो साल से यही हाल है, कभी दिन में लाइट नही कभी रात में ग़ायब, लाइन अपने आप को UPPCL का चेयरमैन घोषित करके बैठे है, यदि सप्लाई के दौरान रात्रि में फॉल्ट हो गया तो लाइनमैन रात में नही जाते है ठीक करने वो बाबू जी सुबह जाएँगे ठीक करने।

जहां प्रदेश के उर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जी बिहार की बिजली व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नितिश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं वहीं उनके प्रदेश में महज़ राजधानी से 30km की दूरी पर बिजली व्यवस्था आए दिन धड़ाम हुई पड़ी रहती है सरकारी नंबर बंद कर देते हैं ताकि बाबू जी की नींद में ख़लल न हो आराम से नींद का आनंद रात में।

21/07/2025 कल रात 11 बजे सप्लाई ठप्प हुई रात भर सप्लाई बंद रही उसके बाद 10 बजे से आ रही जा रही यही चलता रहा पूरा दिन वही शाम 7 बजे से बिजली विलुप्त हो गई अभी तक सप्लाई ठप्प पड़ी है ये है बिजली व्यवस्था का हाल।जनता गर्मी से त्राहि त्राहि हो रही है, मैं तो विद्युत मंत्री श्री ए के शर्मा से निवेदन करना चाहता हूँ कृपया वो मियागंज पॉवर हाउस औचक निरीक्षण कर लीजिए आकर उसी दिन बिजली की समस्या में सुधार आ जाएगा।

Leave a Comment

Read More