हापुड़ में जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बी.टेक, बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस), और बी.सी.ए. प्रोग्राम्स के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ।

SHARE:

दिनांक:28/07/2025

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जनपद हापुड़ 

हापुड़ में जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बी.टेक, बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस), और बी.सी.ए. प्रोग्राम्स के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ।

उद्घाटन समारोह

आज, 28 जुलाई, 2025 को जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में प्रोफेशनल प्रोग्राम्स (बी.सी.ए., बी.टेक, और बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस)) के सात दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में जे.एम.एस. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक, जे.एम.एस. ग्रुप के प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी, और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रोफेसर डॉ. विक्रम बाली, डायरेक्टर, गलगोटियाज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा उपस्थित थे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व

संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि इस सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रोफेशनल प्रोग्राम्स के नए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के एम.डी. डॉ. आयुष सिंघल और डॉ. रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान में सभी नए छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने जोर दिया कि यह समारोह छात्रों के लिए एक नई शुरुआत है, जहाँ उन्हें न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह पहल छात्रों को एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि किसी भी देश के विकास में कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और तकनीकी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उनके आगामी पाठ्यक्रम को सुलभ बनाने के लिए बेहतरीन प्रस्तुतिकरण दिया।


मुख्य वक्ता का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. विक्रम बाली ने अपने व्याख्यान में कहा कि 21वीं सदी में छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार की सोच और डिजिटल कौशल भी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल करना आज के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दौर ए.आई., एम.एल., और आई.ओ.टी. का युग है, जिसमें इन कौशलों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

संस्थान की प्रतिबद्धता

संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और ओरिएंटेशन कार्यक्रम को नए छात्रों के लिए वरदान करार दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा की रीढ़ बन चुकी है। यह छात्रों के लिए ज्ञान प्राप्त करने, कौशल विकसित करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनका मानना है कि तकनीकी दक्षता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है। इसलिए, संस्थान छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए नई-नई तकनीकी पर आधारित सुविधाएँ मुहैया कराता रहेगा, जिससे सभी छात्र कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रशिक्षित होकर निरंतर प्रगति कर सकें।


संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल और सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया और आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में अकादमिक माहौल को बेहतर से बेहतर, छात्रों के हित में बनाने के लिए अधिक प्रयास करता रहेगा। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया कि छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए संस्थान हमेशा विषय विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, टेक्निकल क्लब्स और हैकाथॉन, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन आदि का आयोजन समय-समय पर करता रहेगा।
कार्यक्रम के अन्य चरण
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. विशाल त्यागी ने ग्रुप की सभी अकादमिक गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। परीक्षा प्रभारी और एंटी रैगिंग प्रभारी ने ग्रुप की प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की।
आभार  कार्यक्रम के अंत में डॉ. धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी प्राचार्य, प्राध्यापकों और स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के मैनेजर गौरव शर्मा ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नई तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जे.एम.एस. ग्रुप की प्राध्यापक तान्या शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा और सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्ष प्रो. पारुल चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More