दिनांक:03/08/2025
रिपोर्ट by नाज आलम
उत्तर प्रदेश मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल पहुँचेंगे मेरठ, मेरठ के मोहिउद्दीनपुर टॉउनशिप का भूमिपूजन करेंगे।
उत्तर प्रदेश मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मोहिउद्दीनपुर में चकाचौंध, शासन प्रशासन पुरी तरह से एलर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मोहिउद्दीनपुर टॉउनशिप का भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके चलते प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी, बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके मर जायज़ा ले रहे है, वही दूसरी तरफ़ पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त कर रखा है, SDM DM CO SDO अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है।

योगी के आगमन पर मोहिउद्दीनपुर के निवासियों में ख़ुशी की लहर है। उनका भी सपना साकार होगा, MDA का ये प्रोजेक्ट है जिसमे MDA फ्लैट बनाकर तैयार करेगी। किसानों की ज़मीनी एक्वायर की गई करीब 3/4 किमी में टाउनशिप का पूरा निर्माण होगा। MDA करीब दो सालों से ज़मीन अधिकारण कर रही है, कल उसकी भूमिपूजन के बाद हरी काम में तेज़ी आएगी।

मोहिउद्दीनपुर निवासी धर्मेंद्र का कहना है टाउनशिप के बसने से रोज़गार के तमाम साधन होगें, जिसके चलते क्षेत्र में नए नए अवसर आयेंगे, नेपाल सिंह स्थानीय उनका कहना है योगी आदित्यनाथ के आगमन पर लोग में उत्साह की लहर है।
झज्जूपुर निवासी सलमान ने हमारा गांव भी इस टॉउनशिप के करीब है हमारे क्षेत्र में भी लोगों में भी प्रशन्नता है। प्रिंस चौधरी (गोलू) का कहना है इन टॉउनशिप के बसने दिल्ली NCR के लोग अब इस तरफ़ भी बस सकते हैं क्यों की नोएडा गुड़गांव जैसे गांव अब विकसित हो चुके हैं पूरी तरह इसी तरह मोहिउद्दीनपुर भी आने वाले समय में नोएडा गुड़गांव जैसा ही तरक़्क़ी करेगा, रैपिड मैट्रो जो वर्तमान में मोदीपुरम से सरायकालें खाँ दिल्ली का तक चलाई जा रही है। वो भी दिल्ली मेरठ के आगमन का अच्छा सरल यादें है।

कल 4 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर टॉउनशिप के प्रोग्राम में आगमन करेंगे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




