हापुड़ में कांग्रेसियों ने मनाई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती।

SHARE:

दिनांक:03/09/2025

रिपोर्ट by शराफत सैफी 

जनपद हापुड़ 

कांग्रेसियों ने मनाई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती, कांग्रेसियों ने चित्र पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि।

हापुड़ 3सितंबर 2025 दिन बुधवार कांग्रेस जन दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय एकत्रित हुए। जहां कांग्रेसियों ने महान स्वतंत्रता सैनानी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती मनाई। कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को याद करते हुए कहा* कि कमलापति त्रिपाठी जी का जन्म 3 सितम्बर 1905 को हुआ था। उनके पिता का नाम नारायणपति त्रिपाठी था। मूल रूप से वह देवरिया जिले में पिंडी के त्रिपाठी परिवार से थे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से पिंडी तिवारी कहा जाता था। औरंगजेब के समय के दौरान उनके पूर्वज वाराणसी में बस गए थे। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि एवं डी. लिट. किया था।


पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी ने दैनिक हिंदी अखबार ‘आज’ और बाद में ‘संसार’ के लिए काम कर रहे एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वे दो टैब्लोइड्स के संपादक भी थे।
*पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा* कि कमलपति त्रिपाठी जी स्वतंत्रता सेनानी भी थे। सन् 1921 के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया था। वह सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सक्रिय भागीदार थे, जिसके लिए वह जेल भी गये। 1942 में वे आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे जब उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और तीन साल तक जेल भेज दिया गया।


कांग्रेसियों ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी कमलापति त्रिपाठी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेने का प्रण लिया और उनके महान जीवन को याद किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनुशासन समिति के जिला चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी एस.एस.गौड़, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सफदर खान, जिला महासचिव कुंवर मजहर खान, अनुज कुमार एडवोकेट, कुसुम लता, सिराजुद्दीन, विक्की शर्मा, यशपाल ढीलौर, लोकपाल सागर, पवन कौशिक, कपिल शर्मा, प्रवीण शर्मा, पंकज शर्मा, नरेंद्र शर्मा मास्टर, भरत लाल शर्मा, जाहिद अंसारी, देवेंद्र कुमार, रवींद्र जयंत, शिवम् कुमार आदि लोग मौजूद रहे.!

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More