Hapur news:अपहरण और हत्या के आरोपीयों को आजीवन कारावास । 

SHARE:

हापुड़ न्यूज़ 28/07/2023

अपहरण और हत्या के आरोपीयों को आजीवन कारावास 

जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के ग्राम अकड़ौली में 2 साल पहले 8 वर्षीय मासूम रोहित पुत्र राजकुमार की अपहरण और हत्या हुई थी 

जिसमें गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट कराई थी

खुर्रम सलीम एडवोकेट के द्वारा इस केस को लड़ा गया

और न्यूनतम समय में ही खुर्रम सलीम एडवोकेट के द्वारा मुजरिम चीनू और विपिन को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई

दो साल पहले का नाबालिक मर्तक बच्चे का फाइल फोटो।

एक नजर पुरानी खबर पर मामला दो साल पहले का है 

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव अकड़ौली में पिछले छह दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया कुकर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली में 12 मई से एक आठ वर्षीय बच्चा लापता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण ले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को बच्चे का शव रेलवे ट्रैक के किनारे खेत किनारे स्थित गड्ढे में एक बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More