हापुड़ उत्तर प्रदेश दिनांक 09.08.2023
संवाददाता: शराफत सैफी
जनपद हापुड़:आज दिनांक 09.08.2023 को आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज हापुड़ में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रार्थना स्थल पर छात्राओं द्वारा श्रीमती सरिता सरन, कु० शिल्पी अग्रवाल व श्रीमती ईला भारद्वाज के संरक्षण में माटी गीत का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्नेह प्रभा, वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती अर्चना गौतम कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुमन लता व शपथ संयोजिका श्रीमती संगीता देवी द्वारा समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को हाथ में देश की माटी लेकर शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात् माटी की कलश तैयार करवाकर सुरक्षित रखा गया।
आर्य कन्या पाठशाला इन्टर कॉल
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।
Author: starbharatnews24
Post Views: 153




