Hapur news:मादक पदार्थ के अवैध व्यापार व रोकथाम हुई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बैठक।

SHARE:

दिनाक 09/08/2023

रिपोर्ट By: शराफत सैफी 

जनपद हापुड़:आज दिनांक 9 अगस्त 2023 को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा नारकोटिस टास्क फोर्स की बैठक ले रहे थे l

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के बड़ी मात्रा की बरामदगी के मुकदमो में अदालत के समक्ष विशेष पैरवी की जाए l जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंसीनरेटर की मदद से इनको नष्ट कराएं l जनपद में होने वाले रेव पार्टी, हुक्का बार और स्कूल कॉलेज के पास खाने पीने का सामान बेच रहे दुकानदारों पर विशेष ध्यान दिया जाए कि यह कोई मादक पदार्थ तो नहीं बैच रहे l मादक पदार्थ पाए जाने पर प्रभावित कार्यवाही अमल में लाएं नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान चलने हेतु नोडल विभाग समाज कल्याण से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं और जिला विद्यालय निरीक्षक सभी स्कूल कॉलेज में नशे के विरुद्ध वाले होर्डिंग बैनर व पोस्ट लगवाएं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेडिकल कॉलेज में नशे के विरुद्ध शीर्षक पर कार्यशाला आयोजित कराएं l उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने भी बताया कि जनपद में इस अभियान को लेकर 92 वादों को चिन्हित किया है और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पर 10 मुकदमे भी किए गए हैं उन्होंने कहा कि जनपद में मादक पदार्थ के अवैध व्यापार में लिप्त टॉप 10 अभियुक्त की सूची तैयार करते हुए उनके गतिविधियों की भौतिक निगरानी की जाए तथा उनके व उनके संबंधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए l

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह औषधि निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More