Hardoi news:बड़े मंगल पर पाली नगर में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया हनुमान जी का प्रसाद।

SHARE:

दिनांक:19/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

Hardoi news:बड़े मंगल पर पाली नगर में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया हनुमान जी का प्रसाद।

हरदोई जनपद के कस्बा पाली में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बजरंगबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं। बड़े मंगल के अवसर पर पाली नगर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों और भंडारा स्थलों पर उमड़ती रही।नगर के रामलीला चौराहे पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को चावल, छोले और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।वहीं पाली के रूपापुर बस स्टैंड के पास स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल की ओर से भी बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली हनुमान जी के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद नगर और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक माया प्रकाश गुप्ता, रेनू गुप्ता तथा स्कूल स्टाफ ने आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली से सुख-शांति की कामना की।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट 

Read More