हापुड़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नगर अध्यक्षों को सौंपी SIR फाइनल वोटर लिस्ट।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नगर अध्यक्षों को सौंपी SIR फाइनल वोटर लिस्ट।

हापुड़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिले के तीनों नगर अध्यक्षों और पदाधिकारियों को SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपी।इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष इरफान अहमद, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक और ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कलाम को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई।जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करें और पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए SIR प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दे रही है। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, वहां कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट बनवाने का काम करेंगे।बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, OBC कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, संजय छाबड़ा, खुशनूद अली, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा और एडवोकेट फुरकान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More