Hardoi news: रामगंगा नदी में नहाते समय डूबे अधेड़ की मौत, परिवार में पसरा मातम।

SHARE:

दिनांक:26/05/2026

हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट

Hardoi news: रामगंगा नदी में नहाते समय डूबे अधेड़ की मौत, परिवार में पसरा मातम।

अरवल थाना क्षेत्र के गांव पुरौनिया मजरा छोछपुर में उस समय दुखद हादसा हो गया, जब रामगंगा नदी में नहाने गए एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सरमन पुत्र करन खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 11 बजे वह गांव के पास बह रही रामगंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे।नदी किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो तुरंत शोर मचाया और बचाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक तलाश के बाद सरमन को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर अरवल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।बताया गया है कि मृतक अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।