पिलखुवा में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

SHARE:

दिनांक:05/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

हापुड़। पिलखुवा थाना क्षेत्र के न्यू आर्य नगर मोहल्ले में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद बाल अपचारी को अभिभावकों की उपस्थिति में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक काउंसलिंग और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी प्रसारित न करने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।