देवभूमि सपनावत की बेटी काजल राणा ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया हापुड़ का मान, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित।

SHARE:

दिनांक: 09/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

देवभूमि सपनावत की बेटी काजल राणा ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया हापुड़ का मान, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित।

हापुड़। जनपद हापुड़ के गांव सपनावत की होनहार एथलीट काजल राणा ने दिल्ली स्टेट समर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। काजल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे देवभूमि सपनावत के लिए गर्व का क्षण बताया है।जानकारी देते हुए महावीर विनोद राणा ने बताया कि काजल राणा ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किया और साठा-चौरासी क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने वाला है।काजल राणा का चयन आगामी नेशनल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 24 जून से 28 जून 2026 तक में आयोजित की जाएगी, जहां वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने का प्रयास करेंगी।काजल की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समरकूल चेयरमैन संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, भानु सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष डॉ. अनिल पाल, रेवती शरण गुप्ता, पिंटू उर्फ अमर प्रताप, विनोद राणा, ठाकुर बृजेश गहलोत, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित अनेक लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।काजल राणा की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है और क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More