हरदोई के पाली से बड़ी खबर ₹90 हजार लेकर लापता हुआ चालक, व्यापारी ने थाने में दी शिकायत।

SHARE:

दिनांक: 11/06/2026

रिपोर्ट by: मायाप्रकाश बाजपेई 

हरदोई के पाली से बड़ी खबर ₹90 हजार लेकर लापता हुआ चालक, व्यापारी ने थाने में दी शिकायत।

पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा अपने चालक पर विश्वासघात और धनराशि लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार कस्बा पाली के मोहल्ला बाजार निवासी एक व्यापारी ने बताया कि वह अपने व्यापारिक कार्यों के लिए लंबे समय से स्थानीय चालक और उसके वाहन की सेवाएं ले रहा था। आरोप है कि माल खरीदने के उद्देश्य से चालक को ₹90 हजार की नकद राशि सौंपी गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह न तो माल लेकर वापस लौटा और न ही धनराशि लौटाई।व्यापारी का कहना है कि चालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। बाद में उसके निवास स्थान पर जानकारी लेने पर पता चला कि वह वहां भी मौजूद नहीं है। इससे व्यापारी को आशंका है कि चालक धनराशि लेकर फरार हो गया है।मामले में पुलिस को तहरीर देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है तथा पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।