पाली हरदोई के थाना समाधान दिवस में सुनी गईं 18 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

SHARE:

दिनांक: 13/06/2026

रिपोर्ट by: मायाप्रकाश बाजपेई

पाली हरदोई के थाना समाधान दिवस में सुनी गईं 18 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

पाली (हरदोई)। कस्बा पाली स्थित थाना परिसर में माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार देशराज भारती तथा थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को जांच एवं निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। नायब तहसीलदार देशराज भारती ने लेखपालों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। वहीं थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जहां भी पुलिस सहयोग की आवश्यकता होगी, वहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कानूनगो प्रमोद कुमार, लेखपाल अभिषेक द्विवेदी, सुनील मिश्रा, विनोद कुमार, रमा देवी सहित अन्य राजस्व कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।