मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

SHARE:

दिनांक: 13/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई 

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

पाली (हरदोई)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी रिंकी वर्मा और दीप्ति यादव ने मंदिर परिसर, बाजार क्षेत्र तथा रामलीला गेट चौराहे पर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को छिपाने के बजाय पुलिस को तुरंत सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर बताया गया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी देना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।