दिनांक: 16/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर संडीला में स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात।
संडीला, हरदोई। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।शिविर में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष नितीश जायसवाल ‘रमन’ ने सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अब पारदर्शी तरीके से सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनता को राहत और सुविधाएं मिल रही हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



