हरदोई पाली के मोहर्रम के पर्व को लेकर थाना पाली में शांति समिति की बैठक आयोजित।

SHARE:

दिनांक: 20/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

मोहर्रम पर्व को लेकर थाना पाली में शांति समिति की बैठक आयोजित।

पाली (हरदोई)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना पाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने की। बैठक में नगर के मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ताजिया की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाए।क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।थाना प्रभारी निरीक्षक सोमपाल गंगवार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प व्यक्त किया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।