धौलाना क्षेत्र में सांसद अतुल गर्ग का विशिष्ट जनसंपर्क अभियान, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

SHARE:

दिनांक: 18/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

धौलाना क्षेत्र में सांसद अतुल गर्ग का विशिष्ट जनसंपर्क अभियान, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के “विशिष्ट जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया।

इस दौरान सांसद अतुल गर्ग ने नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण, विकास और सुशासन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिकाएं वितरित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।सांसद ने कहा कि देशहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने वाली सरकार ही राष्ट्र को मजबूत और विकसित बना सकती है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को दोहराते हुए नागरिकों से भविष्य में भी सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।सांसद अतुल गर्ग ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More