दिनांक:19/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हापुड़ में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य और जागरूकता का दिया संदेश।
हापुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अग्रसेन भवन, दिल्ली रोड हापुड़ में 19 से 21 जून तक आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन योगाचार्य मोहित शर्मा एवं योगाचार्या आयुषी गर्ग ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।यह आयोजन अग्रवाल महासभा (पंजीकृत) हापुड़, अग्रवाल महासभा महिला मंच, भारत विकास परिषद “माधव” हापुड़, एलायंस क्लब हापुड़ माधव तथा वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण और जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



