दिनांक: 20/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी
हापुड़ मजीदपुरे के वार्ड 40 के सभासद हाजी अय्यूब की पहल, फैमिली आईडी शिविर में उमड़ रहे लोग।
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड नंबर 40 में सभासद हाजी अय्यूब की ओर से फैमिली आईडी बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 21 जून से 23 जून तक सभासद कार्यालय पर संचालित किया जा रहा है, जहां क्षेत्र के नागरिकों को फैमिली आईडी से जुड़ी जानकारी देने के साथ-साथ उनका पंजीकरण भी किया जा रहा है।सभासद हाजी अय्यूब ने बताया कि फैमिली आईडी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि वार्ड के अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा को पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास अभी तक फैमिली आईडी नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के पास पहले से राशन कार्ड है, उन्हें अलग से फैमिली आईडी बनवाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनका विवरण पहले से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।शिविर में आने वाले लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जा रही है। सभासद हाजी अय्यूब ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी नागरिक सुविधाओं से वंचित न रहे।उन्होंने नागरिकों से 23 जून तक चलने वाले इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



