दिनांक: 21/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट।
टोडरपुर/हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ऐलापुर मजरा पन्योरा बल्लिया गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लालू पुत्र छोटेलाल पाल ने बेहटा गोकुल थाने में अपने पुत्र विशाल पाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक विशाल 19 जून 2026 को दिन में करीब 11:30 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए विवरण के अनुसार, विशाल पाल की उम्र लगभग 14 वर्ष है। उसका रंग गोरा, चेहरा लंबा तथा कद करीब 4 फीट 6 इंच है। शरीर सामान्य है तथा बाईं आंख के नीचे तिल का निशान मौजूद है। घर से जाते समय उसने हाफ शर्ट, अंडरवियर और हवाई चप्पल पहन रखी थी।पुत्र की गुमशुदगी से परिवार बेहद परेशान है और लगातार उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है। वहीं, बेहटा गोकुल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में किशोर की तलाश कर रही है तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।परिवार ने क्षेत्रवासियों और आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को विशाल पाल के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल मोबाइल नंबर 6307504173 या 9958392822 पर संपर्क करें अथवा बेहटा गोकुल थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि किशोर को जल्द से जल्द सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



