दिनांक:13/07/2026
रिपोर्ट by: संवाददाता शराफत सैफी
धौलाना विधानसभा में प्रताप सिंह चौहान ने विवाह समारोह में की शिरकत, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक रणनीति पर हुई अहम चर्चा।
हापुड़। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा (58) के ग्राम इकलेहड़ी में श्री शीशपाल सिसोदिया की पौत्री के शुभ विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा के प्रमुख चेहरों में शामिल प्रताप सिंह चौहान ने सहभागिता कर नवदंपति को शुभाशीष दिया।इस अवसर पर प्रताप सिंह चौहान ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और सामाजिक सौहार्द, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं।

विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन सिंह तोमर, अधिवक्ता अभिषेक सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान, मोनू चौहान सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने पर चर्चा की।प्रताप सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सुझाव भी सुने। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।





