Hapur news:भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ ने की महा रक्तदान शिविर मेले के लिए प्रेस वार्ता।

SHARE:

दिनाक:13/08/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

हापुड़ न्यूज़: हापुड़ में बड़ा रक्तदान शिविर मेला प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाखा उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि हमारी शाखा ने 2022 जून में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। उसी प्रकार को आगे जारी रखते हुए इस वर्ष भी 16 अगस्त दिन बुधवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड हापुड़ में देव नंदिनी ब्लड बैंक के साथ मिलकर सुबह 8:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा हिमांशु जैन ने कहा कि रक्तदाता है जीवन दाता इससे बढ़कर केवल विधाता।

सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेला बनाने में लगा है

सभी सदस्य इस मेले में रक्तदान स्वयं तो करेंगे ही अपने मित्र को भी लाएंगे

मुदित ने हापुड़ की जनता से अपील करते हुए सभी सदस्य मेले में भाग लें 

कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि हम अपनी पूर्ण मेहनत से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं

और हमें हापुड़ की जनता से भी बहुत आशा है कि वह इस कार्य में हमारा साथ देगी

कमल ने कहा कि रक्त देने से हमें कोई नुकसान नहीं होता हमारा शरीर 24 घंटे में रक्त पूरा कर लेता है 

कार्यक्रम संयोजक हर्षित गर्ग ने बताया कि इस दिन सभी रक्तदान करने वाले रक्त वीर का सम्मान भी किया जाएगा

हर्षित गर्ग ने सभी हापुड़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कभी भी किसी को भी रक्त की परेशानी नहीं हो

हमारी संस्था के प्रत्येक सदस्य संविधान मेले में कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम संयोजक अंकुर गोयल सचिन गुप्ता अंकुश जैन संजय बंसल का सहयोग कर रहे हैं

संस्था के अध्यक्ष सचिन गोयल ने सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया और सभी का सम्मान भी किया

अपने संबोधन में अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि हमारी संस्था सेवा और संस्कृति के कार्य करती रहती है

इस वर्ष भी हमारी संस्था काफी स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता भी कर रही है सचिन ने कहा कि हापुड़ की जनता इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेले में बदल देगीऔर रक्त की कभी भी हापुड़ में कमी नहीं होने देगी।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More