दिनाक:21/08/2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur news:किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाल प्रदर्शन किया
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली
300 से ज्यादा ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए
नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में दाखिल हुए
किसानों की भारी संख्या देख भारी पुलिस बल मौजूद रहा
डीएम को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपल आर्य ने कहा कि जिले में किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है
इससे किसान आर्थिक तंगी से परेशान हैं
आवारा जानवर लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं
उनके द्वारा जान माल की हानि का भी लगातार खतरा बना हुआ है
प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे लेकिन किसान डीएम को ही ज्ञापन देने की मांग करने लगे इस पर डीएम ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनी और ज्ञापन लेकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




