Bulandsher news:अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह के 04 शातिर सदस्य गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 05 मोटरसाइकिल, अवैध असलहा कारतूस बरामद।

SHARE:

दिनाँक: 26 अगस्त 2023

रिपोर्ट by:मोहसिन खान

एडिट by: शराफत सैफी 

बुलंदशहर न्यूज़:जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26.08.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को मामन चुंगी के पास से चोरी की 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की 03 अन्य मोटरसाइकिलों को मामन रोड पर कब्रिस्तान के पास खाली पडे खंडहर से बरामद किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 764/23 धारा 411/414/420 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

1- योगेश कुमार पुत्र महेनद्र सिंह निवासी ग्राम अंजनी थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर ।

2- दलजीत पुत्र करतार सिंह निवासी कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ ।

3- दिनेश पुत्र रामपाल निवासी मौ0 अबुलफजल कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ ।

4- भूरा उर्फ टिन्ना निवासी यावर अली निवासी मौ0 आमीर कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ ।

बरामदगी

1. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 UP-13R-6103

2. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस नं0 UP-81BZ-0991

3. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 DL-13SD-2192

4. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 UP-13E-5031

5. मोटरसाइकिल पैशन प्रो नं0 DL-5SBZ-9040

6. 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस ।

7. 02 अवैध चाकू।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह चारो साथ मिलकर आसपास के राज्यों/जनपदों में अलग-अलग स्थानो से मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा मोटरसाइकिलो के पार्ट व इंजन बदलकर बाकी बचे स्क्रैप को अपने साथी कबाडी भूरा उर्फ टिन्ना को बेच देते है तथा पैसे आपस में बराबर बाट लेते है। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा जनपद बुलन्दशहर व दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी की निम्न घटनाएं कारित की गयी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 UP-13R-6103 को दिनांक 17.06.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत महेश नर्सिंग होम के पास से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 556/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा दिनांक 20.08.2023 को एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस नं0 UP-13AZ-2219 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत डीएवी डिग्री कालिज के पास से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 744/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का इंजन निकाल कर बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस नं0 UP-81BZ-0991 में डाल दिया था तथा बाकी स्क्रैप अपने साथी कबाडी भूरा उर्फ टिन्ना को बेच दिया था।

अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18.08.2023 को मोटरसाइकिल पैशन प्रो नं0 UP-13W-8546 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत केनरा बैंक रोडवेज बस अड्डे से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 740/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का इंजन व टायर मय एलाय व्हील निकाल कर बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 UP-13E-5031 में डाल दिया था तथा बाकी स्क्रैप अपने साथी कबाडी भूरा उर्फ टिन्ना को बेच दिया था।

अभियुक्तो द्वारा बरामद मोटरसाइकिल पैशन प्रो नं0 DL-5SBZ-9040 को दिनांक 24.01.2022 को दिल्ली से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में दिल्ली में ई-एफआईआर नं0 1885/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं।

अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 DL-13SD-2192 को दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी हैं। जिसे ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

अभियुक्त योगेश का आपराधिक इतिहास।

1. ई-एफआईआर नं0 1885/22 धारा 379 भादवि दिल्ली।

2. मुअसं-224/22 धारा 411/413/414/420/465 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

3. मुअसं- 227/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

4. मुअसं- 225/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

5. मुअसं- 353/23 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

6. मुअसं- 525/23 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

7. मुअसं 764/23 धारा 411,414,420 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ।

8. मुअसं 556/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

9. मुअसं 740/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

10. मुअसं 744/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

अभियुक्त दलजीत का आपराधिक इतिहास।

1. मुअसं- 224/22 धारा 411/413/414/420/465 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

2. मुअसं- 225/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

3. मुअसं 353/23 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

4. मुअसं 525/23 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

5. मुअसं 764/23 धारा 411,414,420 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ।

6. मुअसं 556/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

7. मुअसं 740/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

8. मुअसं 744/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

अभियुक्त दिनेश व भूरा उर्फ टिन्ना का आपराधिक इतिहास

1. मुअसं 764/23 धारा 411,414,420 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ।

2. मुअसं 556/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

3. मुअसं 740/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

4. मुअसं 744/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

बुलंदशहर से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More