दिनाक:06/09/2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur uttar pradesh: मा0 मुख्यमंत्री जी के स्तर से अनुश्रवण हेतु एक केन्द्रीयकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया है। जहां सी०एम०डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं विभाग की योजनाओं / परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सुनिश्चित की जायेगी। प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं / योजनाओं / परियोजनाओं को ऑनलाईन इन्टीग्रेट कर मा० मुख्यमत्री जी के अवलोकनार्थ तैयार किये गये सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रत्येक माह योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग का निर्धारण किया जा रहा है जिसमें प्राथमिकता वाली योजनाओं की रैंकिंग प्रत्येक माह प्रदेश के सभी जिलों को शासन द्वारा दी जाती है। माह जुलाई 2023 के लिए जारी की गयी रैंकिंग के आधार पर जनपद हापुड़ को आठवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि माह जून 2023 में 29 वे स्थान पर था । जनपद को टॉप टेन में आने से पता चलता है कि प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत जनपद हापुड़ में विकास कार्य तेजी से चलने के साथ-साथ जिलेवासियों को मूलभूत सुविधाए भी दी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर सी०एम० डैशबोर्ड में विकास कार्यों हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक व राजस्व सम्बन्धी प्रोजैक्टों की समीक्षा किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जिल अर्थ एवं संख्याधिकारी तकनीकी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे ।।
जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता से लेते हुए सभी अधिकारियों को इस समर्पण भाव के साथ कि जनपद को आगे भी प्रदेश में उच्च स्थान पर रखने हेतु प्रेरित कियागया तथा प्रदेश में आठवाँ स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी गयी ।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




