जनपद बुलन्दशहर
दिनांक 18.09.2023
रिपोर्ट by: मोहसिन खान
Bulandsher news:जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 18.09.2023 को सहायक पुलिस अधीक्षक नगर एवं तहसीलदार सदर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को साथ लेकर गो-तस्कर/पशु चोर गैंगस्टर *गुलफाम पुत्र अहमद्दीन उर्फ हसमुद्दीन निवासी मुस्तफागढ़ी धमैडा अड्डा तन्दूर वाली गली डेरी के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर* द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर सृजित/क्रय की गयी अचल सम्पत्ति (अनुमानित कीमत 38,86,893/- रुपये) को गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये जब्त किया गया है ।
अपराधी गुलफाम की जब्त की गयी सम्पत्ति का विवरण।
1- 04 मकान (क्षेत्रफल 209.14 वर्ग मीटर)
2- कुल कीमत 38,86,893 रुपये ।
अभियुक्त गुलफाम का आपराधिक इतिहास
1. मुअसं-834/2009 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-161/2012 धारा 380/395/412/458 भादवि थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर।
3. मुअसं-219/2019 धारा 307/420/467/468/471/120बी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
4. मुअसं-224/2019 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
5. मुअसं-65/2020 धारा 60/73 आबकारी अधिनियम थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
6. मुअसं-32/2021 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
7. मुअसं-1037/2021 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
8. मुअसं-1038/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
9. मुअसं-42/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
10. मुअसं-524/2023 धारा 414 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
कार्यवाही करने वाली प्रशासन/पुलिस टीम का विवरण
1- श्री मनोज कुमार रावत, तहसीलदार सदर मय राजस्व टीम।
2- श्रीमती अनुकृति शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर।
3- श्री सुभाष सिंह निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मय पुलिस टीम।
बुलंदशहर से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




