Hapur Newa:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण एवं प्राईवेट बैंकों के साथ बैठक।

SHARE:

दिनांक: 28-11-202

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़

Hapur news:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09.12.2023 को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 28- 11-2023 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन. आई एक्ट चलानी वाद, लघु आपराधिक वाद (Petty Offences) से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत करने एवं उनमें अधिक से अधिक संख्या में प्रोसेस जारी कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।

उक्त के क्रम में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा जनपद के समस्त प्राईवेट बैंकों की बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा द्वारा किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकृत प्रतिनिधि, श्रीराम कैपिटल ट्रस्ट हापुड़ को फाईनेंस से संबंधित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाने हेतु निर्देशित किया एवं ज्यादा से ज्यादा छूट देने हेतु निर्देशित किया गया जिससे की राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया सके एवं उपस्थित अन्य समस्त बैंकों को ज्यादा से ज्यादा मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री अंकित अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एचडीएफसी० बैंक, श्री पंकज वर्मा, शाखा प्रबन्धक आईसीआईसी० बैंक, हापुड़, श्री मनन दत्त उज्जीवन स्मॉल फाईनेंस बैंक हापुड़ आदि उपस्थित रहे।

(छाया शर्मा)

अपर जिला जज/सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

हापुड़

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More