Hapur जिला अधिकारी ने कहा अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करना ही डॉक्टर अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि।

SHARE:

दिनाक:06/12/2023

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करना ही डॉक्टर अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि- जिलाधिकारी

Hapur up: 06 दिसम्बर, 2023।जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने आज 6 दिसंबर 2023 को बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वां परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया । उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सबकों उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धातों एवं मूल्यों पर चलने के लिये पुनर्सकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध लडाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के संदर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। अमृतकाल के इस दौर में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पूरी क्षमता हासिल कर विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर हो इसके लिए हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धातों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक तथा समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें जिससे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार किया जा सके।

इस पुष्पांजलि सभा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More