chess game competition in first time hapur पहली चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में होने जा रही है।

SHARE:

दिनाक:14/12/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

J.M.S world School Hapur 

जिले की पहली चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में

Hapur News:हापुड़ जिले में पहली बार चेस चैंपियनशिप जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही है ।जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में यू पी स्टेट चैंपियनशिप अंडर 15 ओपन 2023 24 इंटरनेशनल रेटिंग तथा यू पी स्टेट चेस चैंपियनशिप अंडर 15 गर्ल्स 2023 24 का आयोजन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 15 से 17 दिसंबर में किया जा रहा है । यू पी स्टेट चेस चैंपियनशिप का आयोजन डॉ संजय कपूर प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री ए के रायजादा सेक्रेट्री उत्तर प्रदेश चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा डॉ आयुष सिंघल मैनेजिंग डायरेक्टर जे एम एस वर्ल्ड स्कूल ,जिला खेल कार्यालय की देखरेख में होगा । इस चैंपियनशिप में अंडर 7 अंडर , 9 अंडर , 11 अंडर, 13 तथा अंडर 15 के लिए चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है । यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 दिसंबर तक जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने आएंगे उन सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने का आयोजन भी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की ओर से किया जाएगा। इसमें अभी तक 150 रेजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस चैम्पियनशिप के विनर्स को सीधा नेशनल खेलने का मौका मिलगा। 

तथा इस चेम्पियनशिप के विनर्स को कुल 30000 से ज्यादा के पुरस्कार वितरित किये जाएगे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट हापुड़।

Leave a Comment

Read More