Hapur news: एसडीएम कोर्ट के भार ही परिवार विवाद का समाधान कराने आई महिला व उसके पति में हुईं हाथापाई।

SHARE:

दिनाक:19/12/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जनपद हापुड़ 

हापुड़ नगर के नगर पालिका का पूरा मामला महिला थाने में आए परिवार विवाद का समाधान कराने आई महिला व उसके पति में हुईं हाथापाई। एस डी एम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने किया बीच बचाव।

Hapur news- डाइट परिसर स्थित महिला थाने में अपने पारिवारिक विवाद का समाधान कराने के लिए आए , दंपत्ती का विवाद न सुलझने के बाद महिला थाने से निकलने के बाद ही कहासुनी हो गई, कहासुनी एस डी एम कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते ही हाथापाई में बदल गई, जिसमें हस्तक्षेप करते हुए, एस डी एम कार्यालय की सुरक्षा में तैनात। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों पक्ष को शांत किया, जिसके बाद दोनों पक्ष नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए चले गए।

इस प्रकरण में रुबी नामक महिला ने बताया कि उक्त युवक उसका पति है। और काफ़ी अय्यास क़िस्म का व्यक्ति है। जो शराब पीकर अक्सर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता है, जिसके लिये वह महिला थाने आई थी। लेकिन महिला थाने से निकलते ही उसके पति ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। और हाथ मे पकड़ा हेलमेट उसके मार दिया। जिसके बाद भाई व भाभी से हाथापाई शुरू कर दी।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

 

Leave a Comment

Read More