Hapur news: हापुड़ सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 किलो गांजे के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

SHARE:

दिनाक:26-12-2023

हापुड़ सिम्भावली

रिपोर्ट: इरशाद सैफी

एडिट by: शराफत सैफी 

सिम्भावली पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य को 20 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
अलीगढ़ का रहने वाला है आरोपी

जनपद हापुड़: सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सिम्भावली थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य धारा निवासी लालपुर नगला गवाना अलीगढ़ को 20 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गांव खुडलियां नए बाईपास से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है।

वही थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में नशीले मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा
जाएगा।

स्टार भारत न्यूज़ 24 से
संवाददाता- इरशाद सैफी की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More