उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का क़हर जारी, कहीं कहीं पर ज़ीरो विजिबिलिटी, बरसात के भी आसार।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम 

उत्तर प्रदेश लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है. ठंड के साथ इन दिनों कोहरा भी मुसीबत की वजह बना हुआ है। इस हफ्ते कई इलाकों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसका असर आवाजाही पर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से लोग सुबह के समय भी अपनी गाड़ियों की लाइटें जला कर चल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है, आज भी कई इलाकों में घने से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, वहीं 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी, तो वहीं 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस बीच कई इलाक़ों में घने से भी घना कोहरा छाया रहेगा।  राज्य में एक दो स्थानों पर आज बेहद ठंडा दिन रह सकता है। कोहरे का सिलसिला शनिवार को भी चलता रहेगा, इस दौरान भी कई इलाक़ों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच में दर्ज किया गया जहां रात्रि का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहा।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ- रेडीमेड वॉल बाउंड्री, बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर सर्विस दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, बिहार सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

यूपी के ज़्यादातर इलाकों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, भीमनगर, बरेली, पीलीभीत, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बाँदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, ग़ाज़ीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में कोहरा छाया रहेगा।

यूपी के ज़्यादातर इलाकों में आज कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इनमें से ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, एटा, कुशीनगर, बदायूँ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में आज घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस दौरान शीतलहर और रविवार को कई इलाक़ों में बारिश हो सकती है, इस बार नए साल की शुरुआत बारिश और कोहरे के साथ होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment

Read More