उत्तर प्रदेश महोबा : नमामि गंगे योजना में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 वाहन सहित 15 चोर पकड़े गए

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम सोर्स (एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

उत्तर प्रदेश महोबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना में सेंधमारी हुई है, महोबा पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर लाखों के पाइप बरामद किए हैं, गिरोह नमामि गंगे परियोजना के पाइपों को चोरी करने का काम कर रहा था। पुलिस ने पाइप चोर गिरोह के 15 सदस्यों को धर दबोचा,  पकड़े गए पाइप चोर महोबा के रहनेवाले हैं। दो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरों के पास से डीसीएम वाहन और दो कार भी जब्त किया है, पुलिस ने बताया है कि गिरोह में तीन सरगना और बाकी सदस्य हैं।

पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना में सेंधमारी 

चोर गिरोह नमामि गंगे के पाइप को पार करने से पहले रेकी करता था, पुलिस को सरकारी पाइप की चोरी किए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी।  चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने कोतवाली और अजनर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया, जांच में लगी टीम को छतरपुर रोड से एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की सूचना मिली, डिजायर कार के पीछे एक डीसीएम ट्रक चल रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर डिजायर कार को रोका।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

नमामि गंगे योजना की पाइप चोरी, 15 गिरफ्तार

पीछे डीसीएम ट्रक और एक अन्य कार खड़ी हो गई, DCM ट्रक में लाखों रुपए के लोहे का पाइप लदा हुआ था। पूछताछ के क्रम में ड्राइवर कागजात नहीं दिखा सका, पुलिस ने पाइप समेत डीसीएम ट्रक और दोनों कार को जब्त कर लिया।  पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में अंतर्राज्यीय पाइप चोर गिरोह का खुलासा किया, उन्होंने खुलासा करनेवाली पुलिस टीम की प्रशंसा की। एसपी ने बताया कि बरामद लोहे के पाइपों की कीमत तकरीबन 2 लाख रुपए है, चोरी में इस्तेमाल हो रहे तीन वाहनों सहित 15 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पाइप चोर गिरोह पाइप चुराकर जौनपुर में बेचने का काम करते हैं, उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave a Comment

Read More