उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ : दहेज लेने के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, दुल्हन करती रही बारात का इंतज़ार, पिता ने आत्महत्या करने की कोशिस की।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

उत्तर प्रदेश आज़मगढ़: दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, तभी आया दूल्हे का फोन, कहा- मैं शादी ही नहीं करूंगा।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 27 दिसंबर, 2023 को शादी के मौके पर एक दुल्हन, दूल्हे का इंतजार करती रही।  लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि दहेज लेने के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। जैसे ही दुल्हन के पिता ने यह बात सुनी तो वह आत्महत्या की कोशिश करने लगे, लेकिन शादी में आए लोगों ने उन्हें समझाया और ऐसा करने से रोक लिया।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सर्विस दिल्ली, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र- 9454253058, 9935597757

 

फिर सोमवार को दुल्हन थाने सीधे एसपी ऑफिस जा पहुंची। यहां पुलिस अधीक्षक को पूरी बात बताई, जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी, मामला रौनापार थानाक्षेत्र के अंतर्गत जयराजपुर गांव का है।

पीड़िता ने बताया कि अजय सरोज नामक शख्स के साथ उसका अफेयर था,  वह शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।  जब इस बात की भनक पीड़िता की बहन को लगी तो उसने इसकी शिकायत अजय की मां से की, कहा कि अजय को अब उसकी बहन से शादी करनी पड़ेगी, लेकिन शादी की बात सुनते ही अजह ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

Leave a Comment