उत्तर प्रदेश बदायूँ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी के बदायूँ में मारा छापा, 50 लाख के नक़ली नोट बरामद, पूरा सेटअप एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम 

 

उत्तर प्रदेश बदायूँ : बदायूं में नकली नोट तो कई बार पकड़े गए लेकिन अबकी बार नकली नोट बनाने के सेटअप पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बदायूं निवासी तीन युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर मंगलवार को बदायूं के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में छापामारी की। जहां एक हॉस्पिटल से नकली नोट बनाने का सेटअप पकड़ा है। साथ ही लाखों के नकली नोट बरामद किए। लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है।

रविवार को दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना अक्षरधाम के मेट्रो स्टेशन के पास दबिश दी थी। जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से नोट बरामद हुए। चेक करने पर वह नोट नकली निकले। पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपियों ने बताया कि वह बदायूं में नकली नोट बनाते हैं। जहां उन्होंने नकली नोट बनाने का पूरा सेट अप बनाया हुआ है।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, ट्रीगार्ड, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र- 9454253058, 9935597757

 

जिसके चलते उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बदायूं से कोतवाली सहसवान क्षेत्र में दबिश दी। जिसमें स्थानीय पुलिस को अवगत नहीं कराया गया। दिल्ली पुलिस चार नंबर चौकी के बराबर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचीं। जहां सभी कमरों को बारी बारी से चेक किया गया। एक कमरे से पुलिस को नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप मिल गया। वहां कुछ नोट रखे थे।

जांच के दौरान पता चला कि वह सब नकली थे। यह नकली रुपए लगभग 50 लाख बताए जा रहे हैं। वहां से नकली नोट बनाने की ढाई और लैपटॉप बरामद हुआ है। जो दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया। दिल्ली में पकड़े गए तीनों युवक सहसवान क्षेत्र के कस्बा, गांव जरैठा और उस्मानपुर के बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की छापामारी की सूचना नहीं है।

 

 

Leave a Comment