भारत : एशिया के सबसे धनी व्यापारी बने गौतम अडानी , इससे पहले मुकेश अंबानी थे।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

अडानी गुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर का ताज छीन लिया है। दुनिया के अमीरों की ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अडानी 12वें स्थान पर हैं।

 

 

भारत :

मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है।

बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है।

अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे।

( ब्लूमबर्ग  बिलेनियर  इंडेक्स ) 

पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड की संपत्ति में ही 10.8 अरब डॉलर घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है। ये इस साल के टॉप लूजर हैं।

पिछले साल के गेनर, इस साल लूजर
साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई थी, इस बार उनके लिए 2024 की शुरुआत खराब रही। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, ट्रीगार्ड, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

Leave a Comment

Read More