दिल्ली : बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई पर लगाई रोक।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

दिल्ली : गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ हुए गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई के फ़ैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। 

15 अगस्त, 2022 को गुजरात सरकार ने 11 दोषियों की सज़ा कम करते हुए उन्हें रिहा करने का फ़ैसला किया था, सभी दोषी गोधरा उपकारा में अपनी सज़ा काट रहे थे, इस मामले में सभी दोषियों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, सीमेंट जाली, डिवाइडर, इंटरलॉकिंग ईंट, पोल, ट्रीगार्ड, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

गुजरात सरकार ने स्पष्ट किया कि उनकी ये रिहाई दोषियों की सज़ा कम करने की राज्य सरकार की नीति के तहत हुई थी।

साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो के परिवार के 14 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी और उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया था।

Leave a Comment

Read More