Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » Uncategorized » देश : राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज से शुरू।

देश : राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज से शुरू।

रिपोर्ट – नाज आलम  ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

देश : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज यानी रविवार से मणिपुर से शुरू हो रहा है। 

इस यात्रा को कांग्रेस की शुरुआती पसंद राजधानी इंफाल के बजाय थौबल ज़िले से शुरू किया जाएगा,  राज्य में आठ महीने पहले शुरू हुई जातीय हिंसा से थौबल भी प्रभावित रहा है।

ज़िला प्रशासन ने राज्य के तनावपूर्ण हालात का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं, जैसे कि इस यात्रा की अवधि एक घंटे से अधिक और इसमें शामिल होने वालों की संख्या 3,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह यात्रा मणिपुर में केवल एक दिन रहेगी और इस दौरान 100 कि.मी. से अधिक दूरी तय करेगी, कांग्रेस की यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के चार और राज्यों को भी कवर करेगी।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा का रूट मैंप।

14 जनवरी से 20 मार्च तक चलने वाली यह यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक चलेगी।

भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों के 85 ज़िलों से गुज़रेंगे. मणिपुर के बाद नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से गुज़रते महाराष्ट्र में मुंबई पर समाप्त होगी।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, पोल, चेंबर, डिवाइडर, इंटरलॉकिंग ईंट, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब , हरियाणा सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और अन्य नेताओं ने यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले राजधानी इंफाल में पत्रकारों से बात की, उन्होंने कहा कि इस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों का ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता और राजनीतिक वर्चस्ववाद हैं।

यह यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी थौबल के खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे, यह स्मारक 1891 में अंतिम अंग्रेज़-मणिपुर युद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया था।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket