दिनांक: 14/01/2024
जनपद हापुड़
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़ के मंदिर में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में विजय पर्व महोत्सव कार्यक्रम हापुड़ में 14 जनवरी रविवार को धूमधाम के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुआ कार्यक्रम की शुरुआत महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय व महासभा विद्वानों द्वारा श्री हनुमान जी का पूजन पंडित ब्रजेश कौशिक व मित्र प्रसाद काफ्ले के द्वारा कराया गया उसके बाद मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर बिधिवत आरम्भ किया महासभा विद्वानों के शंखवादन के साथ कार्यक्रम के आरम्भ में नव ज्योति पब्लिक स्कूल, कुचेसर रोड के बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम का सुन्दर भक्तिगीत नृत्य प्रस्तुत किया उसके बाद महासभा उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज व शिवाकांत शुक्ला आदि टीम के द्वारा सुन्दरकाण्ड, श्री हनुमान चालिसा व श्रीराम, हनुमान जी का भजन किया गया पुरा माहौल भक्तिमय व राममय हो गया कार्यक्रम की व्यवस्था में महासभा पंडित संतोष तिवारी,मंत्री आचार्य गौरव कौशिक, अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित प्रशांत वशिष्ठ,पंडित पंकज जी,पंडित अजय पाण्डेय एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल पंडित जगदंबा शर्मा, पंडित सर्वेश तिवारी आदि लगे रहें कार्यक्रम में आये सभी सभी भक्तों को भगवान श्रीराम व हनुमान जी का पटका पहनाया गया व आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ कार्यक्रम में महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित करुण शर्मा, चित्रा कौशिक, पंडित देवी प्रसाद तिवारी, पंडित अजय तिवारी,अनुपम, शैलेन्द्र मिश्रा,पंडित आशुतोष शुक्ला, भरत श्रीहान, ऐश्वर्या,प्रवीण गोयल, सुमित शर्मा, दीपक अग्रवाल अक्षी भावना ओम,वैष्णवी,खुशी,सुहानी,युवराज,रिशिजा आदिके साथ बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहें महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने सभी सहयोगी व उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुआ कहा ये कार्यक्रम 22 जनवरी तक प्रतिदिन अलग अलग मंदिरों में चलता रहेगा
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।





