रिपोर्ट : नाज आलम। ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
14/01/2024
यूपी के सीतापुर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जवाहरपुर चीनी मिल में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बॉयलर फटने से टैंक में धमाका तेज हुआ कि तीनों के शव 30 फुट ऊंचाई पर जाकर गिरे।
उत्तर प्रदेश सीतापुर : यूपी के सीतापुर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जवाहरपुर चीनी मिल में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बॉयलर फटने से टैंक में धमाका तेज हुआ कि तीनों के शव 30 फुट ऊंचाई पर जाकर टिन शेड पर गिरे। तीनों का शव क्षत विक्षत हालत में पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने नीचे उतारा। हादसे के बाद मरने वाले मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। चीनी मिल में अफरा-तफरी मच गई। अफसरों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने सीतापुर डीएम को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
घटना रामकोट थाना क्षेत्र में अंतर्गत जवाहरपुर चीनी मिल में सोमवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। हादसे के समय चीनी मिल में तीन मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग कर रहे तीनों मजदूर करीब फुट ऊंचाई तक उछलकर टिनशेड पर आकर गिर गए और मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मिल के भीतर काम कर रहे अन्य कर्मी भी दल गए। चीनी मिल के अंदर से लेकर बाहर तक अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर जुट गए। मरने वाले मजदूरों के घरों में जब इसकी खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर अफसर भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं दूसरी ओर मरने वाले परिजनों ने चीनी मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रेडीमेड़ वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, ट्रीगार्ड सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757
मरने वाले दो मजदूर बरेली के और एक सीतापुर का
चीनी मिल में जिन तीन मजदूरों की मौत हुई है उनमें राजू मौर्या निवासी जौहरपुर बरेली, विनोद सिंह निवासी फतेजगंज बरेली और अवतार सिंह निवासी कस्बा रामकोट की पुष्टि की गई है। घटना स्थल पर सीओ सिटी अमन सिंह, थाना कोतवाली पुलिस मिश्रिख, कोतवाली रामकोट पुलिस समेत फायर विभाग के अधिकारी पहुंच गए। मिल के एजीएम आशीष बंसल और अन्य अधिकारी सुधीर सिंह भी पहुंचे। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख
सीतापुर की जवाहरचीनी मिल में हुए हादसे का सीएम योगी आदितयनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने हादसे पर असमय काल-कवलित लोगों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए काल-कवलित हुए लोगों की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद के जिलाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।




