UP आदेश 22 जनवरी तक स्कूल बंद।

SHARE:

दिनाक:19/01/2024

रिर्पोट by: शराफत सैफी

जनपद हापुड़ यूपी 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया गया संदेश 

यूपी के सभी एक से आठ तक के छात्र छात्राओ का 20 जनवरी तक अवकाश घोषित।

प्रयागराज यूपी

हापुड़। शासन के निर्देश पर जनपद के कक्षा एक से आठ तक के स्कूली बच्चों के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। 21 का रविवार व 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते छुट्टी है, इसलिए 23 जनवरी को स्कूल सुबह दस बजे से खुलेगें। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के पत्र दिनांक 18 जनवरी 2024 के अनुपालन में मौसम विभाग शीत लहर की संभावना के कारण दिनांक 20 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद रहेगा तथा छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्य/दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

भीषण ठंड शीत लहर के चलते हैं लिया गया यह निर्णय और बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश पालन करने का दिया संदेश। शीत लहर के चलते उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया ।लेकिन शिक्षक/ शिक्षा मित्र/ अनुदशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

Leave a Comment

Read More