दिनाक;19/01/2024
नोएडा सेक्टर 104 न्यूज़
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Noida sector 104 नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर खुलेआम जिम ट्रैनर का मर्डर नोएडा के पोर्श इलाके में खुलेआम जिम ट्रेनर का मर्डर ट्रेनर जिम से लोट कर आ रहा था जैसी ही अपनी गाड़ी पर पहुंचा गाड़ी में बैठते ही कुछ बदमाशों ने गाड़ी में बैठते ही पांच राउंड फायरिंग करके हत्या को अंजाम दिया पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जिम ट्रैनर के मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैली।

नोएडा के पॉश इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है. सेक्टर-104 में बदमाशों ने कार सवार युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की. घात लगाकर किए गए हमले की वजह से युवक कार से बाहर भी नहीं निकल पाया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की.
इस वारदात को लेकर डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि थाना क्षेत्र-39 के सेक्टर-104 में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी. युवक की पहचान सूरजभान के रूप में हुई है. वो एक फिटनेस सेंटर से जिम करके लौट रहा था. जैसे ही वो अपनी गाड़ी में बैठा, कुछ लोगों ने उसको गोली मार दी।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




