रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म)
दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर कहा है कि असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ज़रूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही, बीजेपी के कार्यकर्ता यात्रा पर हमले कर रहे हैं और असम पुलिस ऐसा करने वालों को संरक्षण दे रही है।
अमित शाह को लिखी दो पन्ने की चिट्ठी में खड़गे ने लिखा- “21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर ज़िले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी थे वो राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई थे, उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला किया, इन लोगों ने हमारे महासचिव जयराम रमेश पर भी हमला किया. उनकी कार पर हमला हुआ।

एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर जयराम रमेश की ट्विट।
“बीजेपी कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया और इस हमले में उन्हें चोट आयी. अगले दिन 22 जनवरी को नगांव ज़िले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफ़ी करीब आ गए। इस सभी परेशान करने वाले वाकयों के समय असम पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देती रही।

सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757
खड़गे ने गृहमंत्री से मामले में दखल देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की, मंगलवार को यात्रा को गुवाहटी जाने से रोका गया तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेट तोड़े. इसके बाद राज्य के सीएम के आदेश पर असम पुलिस ने राहुल गांधी पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया।




